अमित शाह के दौरे से पहले ग्वालियर में लूट, कार सवार पर हॉकी से हमला, 1.20 लाख लूटे

ग्वालियर। गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में आज तड़के लूट की बड़ी वारदात हुई. गंगा विहार निवासी भोलू परिहार अपने जीजा के साथ बिड़ला हॉस्पिटल से एक रिश्तेदार को देखकर कार से लौट रहे थे. इस दौरान सफेद रंग की एक कार से आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया.

बदमाशों ने अचानक हमला करते हुए हॉकी से कार के कांच तोड़ दिए. हमले से घबराए भोलू परिहार संभल पाते, इससे पहले बदमाश कार में रखे 1 लाख 20 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही गोले का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की, हालांकि फिलहाल पूरी कहानी को लेकर संदेह जताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर ग्वालियर में अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट का आयोजन किया जा रहा है. इस बड़े आयोजन में देश-दुनिया के उद्योगपति शामिल होंगे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. जिसे देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके बावजूद इस तरह की लूट की वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Next Post

ग्वालियर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूचियों का हुआ प्रकाशन, राजनैतिक दलों को सौंपी हार्ड व सॉफ्ट कॉपी

Tue Dec 23 , 2025
ग्वालियर। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के संशोधित कार्यक्रम के तहत ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त 1935 मतदान केन्द्रों पर मंगलवार 23 दिसम्बर को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया। साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी […]

You May Like