कलेक्टर मालवीय ने सोवत में फावड़ा चलाकर किया श्रमदान, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी

अशोकनगर: जिला प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों को शासन की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभदिलाना मुख्य उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को धरातल पर लागू करने के लिए जिला प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से सीधा संवाद कर ग्राम में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करना एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करना है।

कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने ग्रामीणों से ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं गुरूवार तालाब में श्रमदान किया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र एवं राशन दुकान का निरीक्षण किया।
आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षणः
ग्राम पंचायत सोवत में रात्रि चौपाल के आयोजन पश्चात कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा गुरूवार की सुबह ग्राम पंचायत सोवत के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर संधारित पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजी को भी देखा।
जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य में किया श्रमदानः
कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा ग्राम सोवत में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान तालाब गहरीकरण हेतु गैती, फावड़ा चलाकर ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया। वहीं शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया
निरीक्षण करते हुए दुकान पर खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही राशन वितरण की जानकारी लेकर उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत वितरण किए जाने के निर्देश दिए।
सड़क, पीएम आवास भी देखाः
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी साकेत मालवीय के समक्ष ग्राम सोवत निवासी काशीबाई ने बड़े ही सहज भाव से प्रगणक को मकान जनगणना की
जानकारी प्रदाय की गई। वहीं कलेक्टर मालवीय ने ग्राम सोवत में प्रधामनंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से लाभान्वित हितग्राही सीताराम लखन अहिरवार के निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया गया। उन्होंने हितग्राही को प्लास्टर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही बस्ती के लिए जाने वाली सड़क मार्ग का निरीक्षण कर ग्रामीणो के अनुसार बनाए जाने के निर्देश दिए।

Next Post

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया तेज: कोलकाता पहुंचे अमित शाह, विधायक दल की बैठक में तय होगा भविष्य का नेता

Fri May 8 , 2026
कोलकाता | पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने की तैयारी पूरी हो चुकी है। राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए आज शाम 4 बजे कोलकाता में नवनिर्वाचित विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक […]

You May Like