आलीराजपुर:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती माथुर के निर्देशानुसार जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का वाचन किया गया। निर्देशों के परिपालन में बी.एल.ओ. द्वारा बी.एल.ए., सहयोगी टीम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अनकलेक्टेबल गणना पत्रक की सूची जिसमें मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित एवं रिपीटेड मतदाता शामिल हैं,का वाचन किया गया।
इसके साथ ही नो मैपिंग मतदाताओं की सूची का भी वाचन किया गया।वाचन उपरांत यदि किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक हो तो बी.एल.ए., सहयोगी टीम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि इस संबंध में बी.एल.ओ. को अवगत करा सकेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माथुर ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण को और अधिक पारदर्शी बनाना है।
