
रायसेन। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 29 अप्रैल को सफल खुलासा कर दिया। फरियादी चन्द्रेश यादव से मोदकपुर के पास दो अज्ञात बदमाशों ने छुरी से हमला कर मोबाइल, 1100 रुपये नकद और मोटरसाइकिल लूट ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी दीपेश जाटव (27) निवासी सागर और एक 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकदी, घटना में प्रयुक्त छुरी और एक देशी कट्टा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना सुल्तानगंज पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
