धीरज बोम्मादेवरा, ज्योति सुरेखा भारत की एशियन गेम्स 2026 तीरंदाजी टीम में

सोनीपत (हरियाणा), (वार्ता) जापान के आईची-नागोया में 19 सितंबर से शुरु होने एशियन गेम्स 2026 में ओलंपियन धीरज बोम्मादेवरा, अंकिता भक्त और ज्योति सुरेखा वेन्नम भारतीय तीरंदाजी टीम का हिस्सा होंगे। हरियाणा के सोनीपत में साई एनसीओई में एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप स्टेज 3 और 4 के लिए दूसरे फेज और फाइनल सिलेक्शन ट्रायल के बाद 12 सदस्यों वाली टीम को फाइनल किया गया। भारत ने रिकर्व और कंपाउंड कैटेगरी में तीन-तीन पुरुषों और महिलाओं को चुना। कुमकुम मोहोद और अंकिता भक्त की महिला रिकर्व जोड़ी – जिन्होंने हाल ही में शंघाई में आर्चरी वर्ल्ड कप में चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता था – टीम में हैं। पुरुषों की रिकर्व टीम को धीरज बोम्मादेवरा अगुवाई करेंगे। हालांकि, शंघाई में तीरंदाजी विश्व कप में जीतने वाली टीम का हिस्सा रही ओलंपियन दीपिका कुमारी एशियन गेम्स टीम में जगह बनाने से चूक गईं।अनुभवी अतनु दास की गैरमौजूदगी में, जो अपनी पत्नी दीपिका की तरह कट में जगह बनाने में नाकाम रहे। दीपिका कुमारी और अतनु दास दोनों सिलेक्शन ट्रायल में चौथे स्थान पर रहे और कट में जगह बनाने से चूक गए।

 

 

 

Next Post

भोपाल निगम: नए भवन में खुला अस्पताल, पर डॉक्टर और दवा गायब; न बेड पर गद्दे

Tue May 19 , 2026
भोपाल। नगर निगम के नवीन भवन में कर्मचारियों के उपचार के लिए क्लीनिक शुरू तो कर दिया गया है, लेकिन डॉक्टर, दवाइयों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में इसकी व्यवस्थाएं अधूरी नजर आ रही हैं. एक वर्ष से डॉक्टर का पद खाली होने पर भी सवाल उठ रहे हैं. नवीन […]

You May Like