
सीधी। विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत लौआ में सामुदायिक भवन, मंदिर में बाउंड्री वाल एवं रेलिंग निर्माण कार्य का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में सर्व प्रथम विधिवत पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ,शीला पट्टिका का अनावरण कर तथा फीता काटकर लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में लौआ ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लौआ ग्राम पंचायत निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।यहां जो भी आवश्यक निर्माण कार्य शेष है उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा ।
सामुदायिक भवन एवं परिसर को विवाह घर तथा सामुदायिक कार्यों के लिए विकसित करने हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा किया ।मुख्य अतिथि ने क्षेत्र में कराए गए कार्यों तहसील भवन बहरी, आईटीआई भवन, छात्रावास भवन, लौआर कोरसर पुल, नकझर सिहावल पुल तथा हाल ही में बहरी में 50 विस्तरीय सिविल अस्पताल की जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सरकार मूल भूत आवश्यकताओं सड़क, बिजली,पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास सहित सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। मुख्य अतिथि ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जन कल्याण कारी योजना के विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों से पात्रता अनुसार लाभ लेने की अपील की । इस अवसर पर जनपद सीईओ रोहित उपाध्याय, तहसीलदार हिमांशु शुक्ला,मंडल अध्यक्ष मायापुर श्रीमती शिव कुमारी जायसवाल,बहरी मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डेय एसडीओ,श्रवण चतुर्वेदी, टीआई राजेश पाण्डेय, बीपीओ कामता तिवारी,सरपंच पंचराज वर्मा , राजमणि साहू, अर्जुन उपाध्याय, अनिल पाण्डेय, रामलाल विश्वकर्मा,विनीत राही,विपिन बिहारी पाण्डेय दिलीप सोनी, महेश प्रजापति ,राजबहोर साहू,हिमांशु चतुर्वेदी,राजेंद्र शेखर पाण्डेय, भागवत द्विवेदी सहित क्षेत्रीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे l
