रूस ने यूक्रेन के गैस बुनियादी ढांचे को बनाया निशाना

कीव, 11 फरवरी (वार्ता) रूस के रक्षा बलों ने सोमवार की रात ड्रोन और मिसाइल हमलों से गैस बुनियादी ढांचे सहित यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली पर हमला किया।

यूक्रेनी ऊर्जा मंत्री जर्मन गैलुशचेंको ने फेसबुक पर लिखा, “आज सुबह तक ऊर्जा क्षेत्र पर हमला जारी है।”

क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने बताया कि हमलों के बाद मध्य पोल्टावा क्षेत्र के नौ बस्तियों में गैस आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं

यूक्रेन की ऊर्जा कंपनी उक्रेनर्गो ने हमले के बाद बिजली आपूर्ति पर अस्थायी रूप से ठप कर दी।

यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार रूस ने रात भर यूक्रेन पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन भी दागे।

 

Next Post

एआई पर वैश्विक साझीदारी में विकासशील, गरीब देशों के हितों का ध्यान रखना जरुरी: मोदी

Tue Feb 11 , 2025
पेरिस 11 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के रचनात्मक इस्तेमाल के लिए वैश्विक साझीदारी को आगे बढ़ाने के लिए ग्लोबल साउथ (विकासशील और गरीब देशों) के हितों के समावेशन पर जोर दिया और भारत में अगले एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी में करने की भी पेशकश […]

You May Like