
उज्जैन। इंदौर रोड पर रविवार दोपहर खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो। उनके साथ मौजूद दोस्त की बेटी और ट्रक का ड्राइवर घायल हुआ है।
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के इंदौर रोड स्थित रामवासा में दोपहर 12 के लगभग खड़े ट्रक में पीछे से तेज गति से आती कार जा घुसी। कार में पति-पत्नी और एक दोस्त की बेटी सवार थे। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खड़े ट्रक का ड्राइवर जमीन पर लेट कर पहिया बदल रहा था जिसके चलते उसे भी गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद नीलगंगा थाना पुलिस की एफआरवी मौके पर पहुंची नानाखेड़ा पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई थी। कार में सवार महिला की मौत हो चुकी थी, एक पुरुष, युवती और ट्रक ड्राइवर घायल था। जिन्हें अस्पताल रवाना किया गया। कार सवार पुरुष और युवती को इंदौर रेफर कर दिया गया। ट्रक ड्राइवर को चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं मृतक महिला की बॉडी पोस्टमार्टम कक्ष में रखी गई। कुछ देर बाद पता चला कि मृतक महिला रेखा सोनी निवासी आगर मालवा की रहने वाली है। दुर्घटना में घायल उसका पति गोपाल सोनी और युवती उसके दोस्त की पुत्री निशिता गर्ग 17 साल है। ट्रक ड्राइवर का नाम अभी पिता सरदार निवासी सोनकच्छ सामने आया। नानाखेड़ा पुलिस के अनुसार दुर्घटना खड़े ट्रक से होना सामने आई है ट्रक ड्राइवर टायर पंचर होने पर बदल रहा था इस दौरान कार जाकर टकरा गई।
इंदौर उज्जैन से दोनों के शव आगर ले जाएंगे
पुलिस द्वारा मृतक महिला रेखा सोनी का पोस्टमार्टम कराया गया तभी खबर सामने आई की इंदौर रेफर किए गए उसके पति की भी मौत हो चुकी है। परिवार के लोग उज्जैन और कुछ इंदौर पहुंच चुके थे। परिजनों ने बताया कि गोपाल सोनी आगर में आभूषण की दुकान संचालित करते थे। इंदौर में रहने वाले पुत्र से मिलने के लिए जा रहे थे। वहीं ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह गेहूं भरकर इंदौर की ओर जा रहा था। टायर पंचर होने पर सडक़ किनारे खड़ा किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक पति-पत्ननी का शव उज्जैन और इंदौर से आगर मालवा ले जाया गया है।
