श्योपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों को दोपहर 1 बजे तक बंद करने का आदेश जारी

श्योपुर। श्योपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. अब सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही लगेंगे. जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. ये आदेश नवागत कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देश के बाद जारी किया गया.

*श्योपुर जिले में तापमान 41 डिग्री हुआ*

श्योपुर जिले में भयंकर गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. तापमान 41 डिग्री के पास पहुंच गया है. पूरा जिला भट्ठी की तरह तप रहा है. लोग गर्मी से बेहाल हैं. दिन में जहां चिलचिलाती धूप परेशान कर रही है तो रात में भी चैन नहीं है. अप्रैल के दूसरे हफ्ते में गर्मी का रौद्र रूप देखकर लोग चिंतित हैं कि मई और जून में क्या होगा.

वहीं, स्वास्थ विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है. इसी को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्देश जारी किया है.

Next Post

नव आध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र का लोकार्पण

Sun Apr 19 , 2026
भौंरा। नारी शक्ति द्वारा संचालित ब्रह्माकुमारी संस्थान के माध्यम से नगर के आध्यात्मिक व नैतिक उत्थान के लक्ष्य से आध्यात्मिक केंद्र का लोकार्पण हुआ । इस अवसर पर भौरा सरपंच श्रीमती मीरा धुर्वे, उप सरपंच रिंकू सिरोठिया, जनपद सदस्य सुधीर नायक सहित नगर के गणमान्य नागरिक सहित सैकड़ो की संख्या […]

You May Like