
भौंरा। नारी शक्ति द्वारा संचालित ब्रह्माकुमारी संस्थान के माध्यम से नगर के आध्यात्मिक व नैतिक उत्थान के लक्ष्य से आध्यात्मिक केंद्र का लोकार्पण हुआ । इस अवसर पर भौरा सरपंच श्रीमती मीरा धुर्वे, उप सरपंच रिंकू सिरोठिया, जनपद सदस्य सुधीर नायक सहित नगर के गणमान्य नागरिक सहित सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने उपस्थित थे इस अवसर पर पंचायत भवन के बाजू में पुराने अस्पताल की जर्जर भवन का पुनर्निर्माण कर आध्यात्मिक केंद्र खोला गया। इस केंद्र के द्वारा तनाव प्रबंधन, नशा मुक्त भारत, जल संरक्षण, ब्लड डोनेशन, स्वस्थ भारत व स्वच्छ भारत अभियान जैसे समाज उपयोगी कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिनसे इस क्षेत्र के ग्रामीण जनों को लाभ मिलेगा । बैतूल से पधारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बताया की चरित्र निर्माण एवं आध्यात्मिक शिक्षा की आज बहुत आवश्यकता है । मानसिक शांति, असीम आनंद और खुशियों से भरपूर करने वाले एक ईश्वरीय ज्ञान का मनन चिंतन कर राजयोग ध्यान करने से जीवन में शांति आती है। सभी निशुल्क रूप से इस ज्ञान योग भवन में पधार कर इसका लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर बैतूल, सारणी, घोड़ा डोंगरी, मुलताई व आठनेर से भी आगंतुक पधारे। सारणी की ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन जी के मार्गदर्शन में इस भवन का पुनर्निर्माण किया गया इस अवसर पर उन्होंने भी अपने अनुभव साझा किया तथा भौंरा क्षेत्र में ब्रह्मा कुमारीज की सेवाओं की शुरूआत से अब तक के सफर को विस्तार से बताया। कार्यक्रम की शुरुआत में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो की पुराने सेवा केंद्र से नव निर्मित ज्ञान योग भवन आयोजन स्थल तक पहुंची जिसमें ब्रह्माकुमारी से जुड़े सदस्य गण शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन करते हुए भारत सरपंच मीरा धुर्वा ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की तथा उपस्थित सभी लोगों ने ब्रह्माकुमारीज के कार्य की प्रशंसा की।
