कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, कारगिल विजेताओं का किया सम्मान

मंदसौर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला मंदसौर के तत्वावधान में शनिवार को किटयानी स्थित कारगिल विजय पार्क में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा कारगिल युद्ध के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके पश्चात मंदसौर जिले के चार कारगिल विजेताओं का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, नपा उपाध्यक्ष नम्रता चावला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर, विनय दुबेला एवं प्रीतेश चावला ने कारगिल के वीर शहीदों और सैनिकों के अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। वक्ताओं ने कारगिल विजय पार्क के विकास तथा पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

5 एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुनील चिकोडे ने कहा कि देश सेवा केवल सेना में रहकर ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य कर भी कर सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संगठन अध्यक्ष मुकेश गुर्जर ने किया, जबकि आभार धर्मेंद्र सोनी ने माना। कारगिल विजेता दशरथ सिंह चौहान ने कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर रिटायर्ड कैप्टन सुरेश परमार, रिटायर्ड सूबेदार आर.एस. जांगिड़, दशरथ सिंह, दलपत सिंह, मोहन पापोड़िया, शंभू गोस्वामी, विजय पुरावत सहित 100 से अधिक पूर्व सैनिक एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Next Post

108 वाहन चालक व टेक्नीशियन के तुरंत निर्णय से महिला का रास्ते मे सुरक्षित प्रसव 

Sun Jul 26 , 2026
टकरावद/नाहरगढ। मंदसौर जिले की नारायणगढ़ लोकेशन 108 इमरजेंसी टेक्नीशियन ईश्वर लाल कुमावत व पायलेट अशोक कारपेंटर ने कृष्णा पति नरेश 19 गांव हरनी खेड़ा को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने पर तत्परता व तुरन्त निर्णय कर इमरजेंसी को देखते हुए टेक्नीशियन ईश्वर लाल कुमावत व पायलेट अशोक कुमार कारपेंटर ने रास्ते […]

You May Like