
टकरावद/नाहरगढ। मंदसौर जिले की नारायणगढ़ लोकेशन 108 इमरजेंसी टेक्नीशियन ईश्वर लाल कुमावत व पायलेट अशोक कारपेंटर ने कृष्णा पति नरेश 19 गांव हरनी खेड़ा को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने पर तत्परता व तुरन्त निर्णय कर इमरजेंसी को देखते हुए टेक्नीशियन ईश्वर लाल कुमावत व पायलेट अशोक कुमार कारपेंटर ने रास्ते में सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोक कर डिलीवरी करने का निर्णय लिया जिसमें महिला ने स्वस्थ्य लड़की को जन्म दिया है। इसके बाद जच्चा बच्चा को पीएचसी टकरावद हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।
