
रीवा। मई-जून के पहले ही गर्मी पूरे रिकार्ड तोड़ रही है, इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है आसमान से आग बरस रही है. इस सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार रहा, जब तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया. दिन भर तेज लू चलती रही, अभी तक रात में गर्मी से राहत थी लेकिन रात का न्यूनतम तापमान सीधे 22 डिग्री से 25.4 डिग्री पहुंच गया है.
वही दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा और गर्म हवाएं 12 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही. हालाकि दो दिन के अंदर दो डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना है. रात में गर्मी का असर कम था लेकिन रविवार को रात भी गर्म रही. पहली बार न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के ऊपर पहुंचा है. इस समय शादी-ब्याह का समय चल रहा है जिसकी रौनक अब फीकी हो गई है. गर्मी से सभी बेहाल है हालत यह है कि दोपहर सडक़ो पर सन्नाटा रहता है, शाम 4 बजे के बाद ही लोग घरो से निकल रहे है. इस तरह की गर्मी मई और नौतपा में पड़ती है लेकिन इस बार अप्रैल मे ही गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, हर कोई परेशान है. रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी रही, तेज धूप के साथ दिन भर गर्म हवाएं चलती रही. हालत यह थी कि शाम के बाद भी राहत नही मिली. दोपहर में होने वाले कार्यक्रमो मे लोग परेशान हो रहे है और बीमार पड़ रहे है. गर्मी से अभी राहत नही मिलेगी.
फेल हो रहे ट्रांसफार्मर, जल रही केबल
समूचे प्रदेश के साथ रीवा में भी भीषण गर्मी इस समय पड़ रही है, आसमान से आग बरस रही है. हालत यह है कि एसी-कूलर तक काम नही कर रहे है. सुबह 8 बजे से ही गर्मी का असर शुरू हो जाता है, इस समय गर्मी के चलते खेत-खलिहानो में आग लग रही है. लगातार तापमान बढ़ रहा है जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित है. गर्मी बढऩे के साथ विद्युत की समस्या भी खड़ी हो गई है. ट्रांसफार्मर फेल रहे है लगातार लोड़ बढ़ रहा है, यहा तक की केबिले जल रही है. विभाग का कहना है कि तापमान 44 डिग्री होने के कारण एक ओर जहा बिजली का लोड़ बढ़ा है वही दूसरी तरफ ट्रांसफार्मर एवं केबिलो में भी लोड़ पड़ रहा है जिसकी वजह से केबिले जल रही है. पिछले तीन दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है और बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है. जब तक तापमान कम नही होगा बिजली का रोना बना रहेगा.
लू से बचने के बताए गए उपाय
इस समय भीषण गर्मी और हीटस्ट्रोक लू से बचना चाहिए. हालत यह है कि 8 बजे के बाद से तेज धूप और गर्मी हवाएं शुरू हो जाती है ऐसे में लू से बचना चाहिए. ज्यादा से ज्यादा नींबू पानी और हल्का भोजन करने के साथ धूप में नही निकलना चाहिये. सर को गमछे और टोपी से ढक़ना चाहिए, दोपहर घरो से बाहर न निकले और लू से बचने के लिये उपाय करने चाहिए. अस्पताल में भी लगातार मरीज बढ़ रहे है उल्टी-दस्त एवं बुखार के मरीज ज्यादा पहुंच रहे है.
