
भोपाल। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने बुहचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एम्स की मॉर्चुरी में रखे शव के डिकंपोज होने की सूचना पिता नवनिधि शर्मा को दी है. थाना प्रभारी के तरफ से मामले में लिखा गया एक पत्र सामने आया है, जिसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि मॉर्चुरी का तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस होना सामने आया है. इसके साथ ही मामले में पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है. पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने साफ कहा है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और किसी को संदेह करने की आवश्यकता नहीं है.
सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि गुरूवार को ट्विशा की सास जज गिरिबाला सिंह की बहन भी एम्स भोपाल पहुंची, जहां उन्होंने कुछ लोगों से बातचीत भी की. यह भी जानकारी सामने आई है कि ट्विशा का शव अब डिकंपोज होना शुरू हो गया है. बताया गया है कि मॉर्चुरी का तापमान केवल माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक ही रहता है. एम्स भोपाल की मॉर्चुरी में ट्विशा का शव 13 मई से रखा गया है. विशेषज्ञों के अनुसार इस तापमान पर शव को अधिकतम 5 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है. शव को लंब लंबे समय तक मार्चुरी में रखने के लिए इसका तापमान करीब 80 डिग्री तक होना जरूरी होता है. शव के डिकंपोज होने की सूचना को लेकर ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा सहित परिजन भी परेशान हो गए हैं. ट्विशा के शव को सुरक्षित रखने के लिए कटारा हिल्स थाना पुलिस को कोर्ट की तरफ से निर्देश दिए गए हैं. ट्विशा के परिजनों की दोबारा पीएम कराने की मांग को लेकर जिला कोर्ट ने एक दिन पहले ही इंकार कर दिया है.
मामले में पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है. ट्विशा की मौत के मामले को लेकर देश भर में चर्चा बनी है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया है.
