
उमरिया। जिले के मानपुर नगर के चरणगंगा नदी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां बाइक और ऑटो की भिड़ंत हो गई जिसमें 3 लोग घायल हुए हैं, 2 लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची जहां 108 के चालक लाला भाईजान ने खुद घायलों को त्वरित गाड़ी में चढ़ाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाये। बताया जाता है कि राजेश बैगा निवासी रिझौंहा, दुर्गेश पिता केशलाल बैगा एवं राकेश बैगा पिता केशलाल बैगा दोनो निवासी ग्राम कछौन्हा घायल हुए हैं, जिनमें राजेश बैगा एवं दुर्गेश बैगा की हालत गंभीर बनी हुई है।
