
सागर। एडिना इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एआईएसटी) ने “इंजीनियरिंग में AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस के अनुप्रयोग” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी एडिना ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में AIST के प्राचार्य डॉ. अभिषेक जैन के समन्वय में आयोजित की गई। स्वागत भाषण में, डॉ. सुनील जैन ने संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और भविष्य की तकनीकी मांगों को पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग छात्रों और शोधकर्ताओं को एआई, एमएल और डेटा साइंस की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर और वर्तमान में आरजेआईटी, टेकानपुर के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत कुमार जैन ने जटिल इंजीनियरिंग चुनौतियों के समाधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस की परिवर्तनकारी भूमिका पर जोर दिया और नवाचार के महत्व को रेखांकित किया। आईआईएलएम विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल सरोलिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उभरते रुझानों और औद्योगिक अनुप्रयोगों पर व्याख्यान दिया। मुख्य भाषण आईटीएम ग्वालियर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. एस. के. शर्मा ने दिया। उन्होंने पारंपरिक इंजीनियरिंग प्रणालियों के साथ डेटा-संचालित प्रौद्योगिकियों के एकीकरण पर चर्चा की और बताया कि कैसे डेटा साइंस इंजीनियरिंग क्षेत्रों में डिजाइन, अनुकूलन और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में क्रांति ला रहा है। संगोष्ठी में रूरल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट भारत सरकार से कुलदीप राजपूत , इंजीनियर वरुण जैन, यंग एंटरप्रेन्योर, फरीदाबाद स्थित थर्मोसेंस टेक्नोलॉजी के सीईओ मिस्टर पंकज शर्मा ने भी संबंधित विषय पर वक्तव्य दिए। IEI एवं IETE से इंजीनियर विनय शुक्ला एवं विज्ञान भारती की ओर से राम कुमार वैद्य सम्मिलित हुए कार्यक्रम ने प्रतिभागियों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान, तकनीकी चर्चाओं और नेटवर्किंग के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान किया। संगोष्ठी के दौरान देश के विभिन्न तकनीकी संस्थाओं जैसे आईटीएम ग्वालियर, जेसीआरसी जयपुर, एमआइटीआरसी अलवर, निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर, वूमंस इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर, एलएनसीटी भोपाल, विक्रांत यूनिवर्सिटी ग्वालियर, BTIRT सागर एवं अन्य कई कॉलेजों से लगभग 100 शोध पत्र प्रस्तुत किये।
संगोष्ठी का संचालन डॉ. हर्षिता जैन के द्वारा किया गया।
इस संगोष्ठी में अनिमेष अवस्थी, रजनीश पचौरी, राजकुमार यादव, अनुराग सिंह एवं दीपाली साहू सहित समस्त शिक्षकगण एवम छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे.
