
रीवा। शहर के फुटपाथ पर लगने वाली दुकानो को इस बार पद्मधर पार्क में स्थान दिया गया है. हाट बाजार में दुकाने सज गई है, गुरूवार से दुकाने यहा लगने लगी है. दूसरे दिन शुक्रवार को भी कई दुकाने लगाई गई. कोठी कम्पाउण्ड परिसर में दुकाने लगने से आवागमन बाधित होता था. इस बार सभी दुकाने पद्मधर पार्क में लगाईगई है.
बाजारों में साज-सज्जा के साथ ही स्थानीय कारीगरों, त्योहारी उत्पादों के विक्रेताओं एवं फुटकर व्यापारियों की दुकानों के लिए नगर निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है. पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नगर निगम रीवा द्वारा हाट बाजार लगाए जाने का निर्णय लिया गया है. यह हाट बाजार पद्मधर पार्क परिसर में 16 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है. हाट बाजार में दीया विक्रेताओं तथा दीपावली से संबंधित पूजा-पाठ एवं अन्य सामग्रियों की दुकानों की व्यवस्था की गई है. नगर निगम में पंजीयन के बाद दुकाने आवंटित की गई है. दरअसल शहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पद्मधर पार्क में हाट बाजार लगाया गया है ताकि दुकाने सडक़ पर लगे.
