किसान महा-चौपाल के चलते भोपाल में आज व्यापक ट्रैफिक डायवर्सन, कई मार्ग बदले

भोपाल: शहर में आज कांग्रेस द्वारा जवाहर चौक पर आयोजित किसान महा-चौपाल कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात पुलिस ने व्यापक मार्ग परिवर्तन लागू किए हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की मौजूदगी को देखते हुए वाहनों के आवागमन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
मंच पर बैठने वाले लगभग 200 विशिष्ट अतिथियों के वाहनों को रंगमहल चौराहा से यादव मेडिकल तिराहा, काटजू तिराहा होते हुए राजस्थान स्वीट्स तिराहा के आगे ड्रॉप किया जाएगा। इनके वाहन मॉडल स्कूल के पास पार्क किए जाएंगे।इंदौर, उज्जैन, आष्टा और सीहोर की ओर से आने वाले वाहन सीहोर बायपास से बिल्किसगंज, झागरिया, रातीबढ़, भदभदा, डिपो चौराहा होते हुए लाड़ली लक्ष्मी पार्क (अटल पथ) पर पार्क किए जाएंगे। नर्मदापुरम मार्ग से आने वाले वाहन आरआरएल ओवरब्रिज, रानी कमलापति स्टेशन, मानसरोवर, लिंक रोड-2, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा मार्ग से निर्धारित पार्किंग तक पहुंचेंगे।
रायसेन और सागर रोड की ओर से आने वाले वाहन पटेल नगर, आईटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा, सुभाष ओवरब्रिज, बोर्ड ऑफिस, लिंक रोड-1 होते हुए टीटी नगर स्टेडियम के पास पार्किंग करेंगे। वहीं राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और विदिशा की दिशा से आने वाले वाहन मुबारकपुर, गांधीनगर, लालघाटी, वीआईपी रोड, बाणगंगा से टीटी नगर दशहरा मैदान में पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
जवाहर चौक पर कार्यक्रम के कारण सामान्य यातायात को डिपो चौराहा, माता मंदिर, बाणगंगा, टीटी नगर, केरवा डेम रोड, चार इमली, नेहरू नगर सहित वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है। एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों को पुलिस कंट्रोल रूम, पीएचक्यू, हमीदिया रोड, लालघाटी मार्ग से आवागमन की सलाह दी गई है।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों का पालन करें। असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 और 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है।

Next Post

जैन मिलन ने कराई कुलैथ अतिशय क्षेत्र की दर्शन यात्रा

Tue Feb 24 , 2026
ग्वालियर: जैन मिलन महिला शाखा, फालका बाजार, लश्कर द्वारा जैन तीर्थ रक्षा अभियान वर्ष 2025–26 के अंतर्गत कुलैथ अतिशय क्षेत्र दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। बहनों ने गस्त का ताजिया से वेन एवं कार द्वारा प्रस्थान किया। कुलैथ पहुँचकर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से श्री शांतिनाथ विधान, अभिषेक एवं […]

You May Like