जैन मिलन ने कराई कुलैथ अतिशय क्षेत्र की दर्शन यात्रा

ग्वालियर: जैन मिलन महिला शाखा, फालका बाजार, लश्कर द्वारा जैन तीर्थ रक्षा अभियान वर्ष 2025–26 के अंतर्गत कुलैथ अतिशय क्षेत्र दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। बहनों ने गस्त का ताजिया से वेन एवं कार द्वारा प्रस्थान किया। कुलैथ पहुँचकर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से श्री शांतिनाथ विधान, अभिषेक एवं आरती की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया।

कार्यक्रम में शाखा की समस्त बहनों एवं परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह यात्रा धार्मिक एवं सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण रही। राष्ट्रीय संयोजिका निर्मल जैन, धार्मिक सह-चेयरपर्सन संगीता जैन, क्षेत्रीय सदस्य चंदा जैन, कुशल जैन, उत्कर्ष जैन, शाखा अध्यक्ष शैफाली जैन एवं सचिव इन्दु जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

1 अप्रैल से महंगी होगी रोशनी, मिडिल क्लास की जेब पर 10 फीसद अतिरिक्त भार की तैयारी

Tue Feb 24 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर चंबल के बिजली उपभोक्ताओं के लिए नए वित्त वर्ष की शुरुआत झटके वाली हो सकती है। प्रदेश की तीनों बिजली वितरण कंपनियों ने आगामी 1 अप्रैल से टैरिफ में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को सौंप दिया है। यदि आयोग इस प्रस्ताव पर मुहर […]

You May Like