सतना: एकादशी के पावन अवसर पर जिले के हर घर में फलाहार के रूप में शकरकंद को तरह-तरह से पकाकर खाया जाता है। इस अवसर पर जिले में करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य की शकरकंद को खाया जाता है, जिसमें शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण और कस्बाई इलाकों की हिस्सेदारी अधिक रहती है।
एकादशी पर्व के दौरान शकरकंद को मुख्य फलाहारी फल के रूप में पसंद किया जाता है। बाजार के अनुमान के मुताबिक, एकादशी पर अकेले शहरी क्षेत्र में लगभग 40 लाख रुपए और ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में करीब 60 लाख रुपए की शकरकंद बिकती है। त्योहार के चलते मंडियों और स्थानीय बाजारों में फलाहार की खरीदारी के लिए खासी चहल-पहल देखी जाती है।
बेलगांव और बरही से पहुंच रही आवक
जिले में शकरकंद की आपूर्ति मुख्य रूप से दो स्थानों से होती है बाहरी राज्य कर्नाटक के बेलगांव से और स्थानीय स्तर पर मैहर के बरही क्षेत्र से। बाहर से आने वाली बेलगांव की शकरकंद देखने में आकार में बड़ी, लंबी और गोल होती है तथा इसका रंग लाल होता है। स्थानीय स्तर पर मैहर के बरही से आने वाली शकरकंद अपेक्षाकृत पतली होती है और इसकी लंबाई बहुत अधिक नहीं होती।
25 से 40 रुपए किलो तक बिक रहे दाम
बाजार में वर्तमान में शकरकंद 25 से 40 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है। किस्म, आकार और आवक के आधार पर इसके फुटकर भाव में यह अंतर देखने को मिलता है। एकादशी के दिन घरों में उबालकर, भूनकर या अन्य व्यंजनों के रूप में
