निर्माणाधीन प्लेटिनम हाइट्स के ठेकेदार, मशीन संचालक पर एफआईआर

जबलपुर:संजीवनीनगर थाना अंतर्गत धनवंतरीनगर पुलिस चौकी सित जसूजा सिटी फेस-02 में 28 सितम्बर को लापरवाही से महिला को करंट लगा था । पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और लापरवाही बरती गई थी। पुलिस ने जाँच करते हुए बिल्डिंग के ठेकेदार अंकित राय और लिफ्ट मशीन संचालक अमित यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 सितम्बर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे उन्नतिनगर, परसवाड़ा निवासी सुनीता प्रजापति पति विनोद प्रजापति (40) की जसूजा सिटी फेस-02 स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग प्लेटिनम हाइट्स में थीं। काम कर रही थी तभी उसे करंट लग गया था। जाँच में सामने आया कि बिल्डिंग के ठेकेदार अंकित राय द्वारा निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे।

इसी दौरान लिफ्ट मशीन में खराबी आ गई। लिफ्ट मशीन संचालक अमित यादव ने खुद जिम्मेदारी निभाने के बजाय, लापरवाहीपूर्वक महिला सुनीता प्रजापति से मशीन का तार खिंचवा दिया। तार खींचते ही महिला को बिजली का जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की। बयान दर्ज किए। हादसे के बाद पुलिस ने विद्युत विभाग से भी तकनीकी रिपोर्ट मांगी। जिसके बाद लापरवाही उजागर हुई और अब पुलिस ने ठेकेदार और मशीन संचालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

सडक़ में भारी जाम को लेकर सख्त हुई चुरहट पुलिस

Fri Oct 16 , 2026
चुरहट (सीधी)। सडक़ में जाम को लेकर चुरहट पुलिस सख्त हो चुकी है। चुरहट बाजार में सडक़ में वाहन खड़े करने वालों को समझाइश के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरु हुई, जिससे जाम से निजात मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी है।चुरहट का पुराना बस स्टैण्ड जो नगर का हृदय […]

You May Like

Play sound