शिप्रा नदी गऊघाट पर डूबा ग्वालियर का युवक

उज्जैन। दोस्तों के साथ गऊघाट शिप्रा नदी नहाने पहुंचा ग्वालियर का युवक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसके डूबने की सूचना पुलिस को दी। करीब डेढ़ से 2 घंटे की तलाश के बाद युवक को बाहर निकल गया उसकी मौत हो चुकी थी। सोमवार को परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया दोपहर में गऊघाट स्थित शिप्रा नदी में एक युवक के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक की तलाश के लिए होमगार्ड की एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। करीब डेढ़ से 2 घंटे की सर्चिंग के बाद युवक को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। दोस्त आदर्श कटारे ने बताया कि डूबा उसका साथी अंकुश पिता अशोक शर्मा 19 साल निवासी मुरैना ग्वालियर का रहने वाला था। वह उजडख़ेड़ा स्थित आश्रम में रहकर वेदपाठी की शिक्षा प्राप्त कर रहा था। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल बॉडी पोस्टमार्टम कक्ष में रखी गई है।

Next Post

बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Sun Jul 12 , 2026
उज्जैन। बडऩगर मार्ग पर शनिवार दोपहर सडक़ दुर्घटना हो गई बाइक सवार गंभीर घायल हुआ था उसे अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। इंगोरिया के ग्राम बलेड़ी में रहने वाला कमल पिता हेमराज चौहान 37 साल मिस्त्री का काम करता था। शनिवार को […]

You May Like