भगवान परशुराम जयंती का आमंत्रण पत्र पूजन 12 को

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई जिसमें तय किया गया कि भगवान श्री परशुराम जयंती पर 20 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम भगवान श्री परशुराम पालकी शोभा यात्रा एवं चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए आमंत्रण पत्र पूजन 12 अप्रैल रविवार को सायंकाल 5 बजे सनातन धर्म मंदिर चक्रधर सभागार, लश्कर पर आयोजित होगा। पूर्व में जो 5 अप्रैल को सर्व समाज की बैठक होना थी उसे बरसात के कारण स्थगित कर 12 अप्रैल को सायंकाल 5 बजे किया जाएगा। जिसमें साधू संत महंतों के आशीर्वाद से वैदिक मंत्रोच्चारण से आमंत्रण पत्र पूजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य संयोजक सुरेंद्र शर्मा पूर्व सरपंच, अध्यक्ष तीरथ मिश्रा, स्वागताध्यक्ष एच.बी. शर्मा, स्वागत मंत्री कृष्ण बिहारी दुबे, महिला स्वागताध्यक्ष श्रीमती सुधा दीक्षित, स्वागत मंत्री अंजू दीक्षित को मनोनीत किया गया।

कलश यात्रा प्रभारी श्रीमती बीना भारद्वाज, संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, श्रीमती रचना गौड,अनीता दीक्षित, शशि गोस्वामी, माया भारद्वाज, सुधा दीक्षित अंजू दीक्षित को दायित्व सोपा गया। दायित्व लेने वालों को अंगवस्त्र भेंट कर प्रकाश नारायण शर्मा, देवेन्द्र कुमार पाठक ने स्वागत किया।

अध्यक्षीय आसन से डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि भगवान परशुराम सभी समाजों के आराध्य हैं। सभी समाजों की भागीदारी का संकल्प दिलाया। संचालन प्रकाश नारायण शर्मा ने किया। आभार डॉ मुन्नालाल शर्मा एवं योगेंद्र दीक्षित ने माना।

बैठक में एच. बी. शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, अरविंद शर्मा, योगेंद्र दीक्षित डॉक्टर मुन्ना लाल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान परशुराम जयंती भव्यता से मनाने का निर्णय लिया।

Next Post

ट्रैवलर ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैवलर में लगाई आग

Sat Apr 4 , 2026
उज्जैन/घट्टिया। आगर रोड पर शुक्रवार शनिवार की रात तुलाहेड़ा टोल से पहले गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली और ट्रैवलर में भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे चालक दब गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैवलर में आग लगा दी और टोल पर चक्काजाम कर दिया। दुर्घटना में ट्रैक्टर […]

You May Like