मऊगंज में 40 लाख की सनसनीखेज डकैती, माँ-बेटी को तलवार की नोक पर बनाया बंधक

मऊगंज, हनुमना थाना क्षेत्र के हाटा चौकी अंतर्गत तीलिया गांव में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर 40 लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में दहशत है।

पीड़िता बेबी साहू ने बताया कि घर में ही उनका मेडिकल स्टोर है। रात करीब 10 बजे बाइक से दो युवक दवा लेने आए। कुछ देर बाद उनके तीन और साथी कट्टा और तलवार लेकर आ गए। पांचों बदमाशों ने घर पर कब्जा कर महिला और उसकी छोटी बच्ची को बंधक बना लिया। विरोध करने पर महिला के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

बदमाशों ने अलमारी और लॉकर तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात और मेडिकल का कीमती सामान लूट लिया। लूट की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

सूचना पर हनुमना थाना पुलिस और हाटा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाकेबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Next Post

आईईएसओ में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पदक जीतने वाली 'टीम इंडिया' के छात्रों को जितेंद्र सिंह ने किया सम्मानित

Fri Sep 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यहां पृथ्वी भवन में 19वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (आईईएसओ) 2026 में नौ पदक जीतने वाली भारतीय टीम को सम्मानित किया और बधाई दी। भारतीय टीम ने इटली के ट्यूरिन में 20 से 27 अगस्त […]

You May Like