भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सभी सरकारी भवनों और ऐतिहासिक स्थलों पर 26 जनवरी को एक दिन रोशनी की जाएगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में प्रदेश के समस्त विभाग, विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश जारी किये गये हैं।
