नगर निगम रिमूवल दस्ते ने तोड़ा अवैध निर्माण

इंदौर: नगर निगम ने आज पूर्वी रिंग रोड पर तलावली चांदा और गुलाब बाग कॉलोनी में रिमूवल की कारवाई की। कारवाई के दौरान एक निर्माणाधीन भवन तोड़ा और तलावली चांदा तालाब के पास अतिक्रमण कर बनाई दुकानें हटाने का समय दिया।

नगर निगम द्वारा आज झोन 22 में तलवाली चंदा एवं गुलाब बाग कॉलोनी में रिमूवल कारवाई की गई। सुबह वार्ड 31 की गुलाब बाग कॉलोनी में 1000 वर्ग फीट पर बने जी प्लस वन मकान का अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई।

इसके बाद वार्ड 35 में तलावली चांदा तालाब के पास अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को हटाने की रिमूवल करवाई के दौरान मालिक द्वारा अवैध निर्माण हटाने के लिए 5 दिन का समय मांगा गया। निगम ने भवन मालिक को समय देकर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
कारवाई के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, भवन अधिकारी विशाल राठौर, भवन निरीक्षक, रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

डॉक्टर पर हमले की साजिश में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sat Dec 27 , 2025
इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में आर्थोपेडिक डॉक्टर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि हमला जेल में बंद गैंगस्टर हेमंत यादव के कहने पर किया गया था. आरोपियों ने सुपारी लेकर डॉक्टर की कार पर […]

You May Like