केडी: द डेविल का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) केवीएन प्रोडक्शन्स की फिल्म केडी: द डेविल का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज हो गया है। फिल्म केडी: द डेविल की घोषणा के बाद से ही पूरे देश में इसकी खूब चर्चा हो रही है। अब इस जोश को और बढ़ाने के लिए केवीएन प्रोडक्शन्स ने अपना नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज कर दिया है। नोरा फतेही पर फिल्माया गया यह गाना म्यूज़िक डायरेक्टर अर्जुन जन्या का एक दमदार और चार्टबस्टर बनने वाला ट्रैक माना जा रहा है।

इस फिल्म के निर्देशक प्रेम हैं, और इस मस्ती भरे गाने में संजय दत्त भी नोरा फतेही के साथ कदम से कदम मिलाते हुए डांस करते दिखाई दे रहे हैं।इस शानदार गाने का भव्य लॉन्च बेंगलुरु के एएमबी सिनेमा में हुआ। लॉन्च के दौरान नोरा फतेही इस फिल्म से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने ने कहा, “प्रेम सर, मुझे इस फिल्म में शामिल करने के लिए बहुत धन्यवाद। जब मैंने बड़े पर्दे पर ट्रेलर देखा, तब समझ आया कि आपको ‘शोमैन’ क्यों कहा जाता है। मैं इस फिल्म से थोड़ी देर से जुड़ी, लेकिन जब सेट पर पूरी टीम से मिली तो समझ में आया कि यह लोग सच में एक महाकाव्य जैसी फिल्म बना रहे हैं। ऐसे प्रोजेक्ट से सैंडलवुड में डेब्यू करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।”

नोरा फतेही ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि जब आप इस गाने को पूरा देखेंगे तो आपको और भी मज़ा आएगा। आज सिर्फ लिरिकल वर्ज़न सामने आया है, लेकिन असली गाना बहुत बड़ा और शानदार है।”

यह गाना पांच भाषाओं – कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम – में लॉन्च किया गया है। मंगली की आवाज़ में गाये गये इस ट्रैक के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और इसे अर्जुन जन्या ने कम्पोज़, अरेंज और प्रोड्यूस किया है।

केवीएन प्रोडक्शन्स के बैनर तले वेंकट के नारायण द्वारा निर्मित केडी: द डेविल इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में एक्शन प्रिंस ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं और यह एक्शन सिनेमा के नए दौर की शुरुआत करने का वादा करती है।फिल्म में संजय दत्त, रीशमा ननैया, शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

 

Next Post

पुराने विवाद में घर में घुसकर हमला

Mon Mar 16 , 2026
सतना : सरसों की फसल काट रहे किसान को आधा दर्जन लोगों ने घेरकर धमकाना शुरु कर दिया. यह देख जब किसान भागकर अपने घर पहुंचा तो लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया. हमले में किसान उसके माता पिता पत्नी और यहां तक की छोटी बच्ची के […]

You May Like