ROB निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त एवं तेजी से किए जाएं

अनूपपुर। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आज जिला मुख्यालय स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनता के हित और जिले के विकास को ध्यान में रखते हुए रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इसके लिए मैनपावर और मशीनरी बढ़ाते हुए कार्यों को गंभीरता और गुणवत्ता के साथ तेजी से संपन्न किया जाए। साथ ही, निर्माण सामग्रियों को व्यवस्थित ढंग से रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी और संविदाकार भी उपस्थित रहे।

Next Post

कान्हा टायगर रिजर्व में शिकारी गिरोह धराया, जहर की पुड़िया और कुल्हाड़ी जब्त

Thu Sep 11 , 2025
मंडला। कान्हा टायगर रिजर्व के सरही कोर जोन में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल्हाड़ी, जहर की पुड़िया और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। मिली जानकारी के मुताबिक परिक्षेत्र सरही के बीट सौंफ कक्ष क्रमांक […]

You May Like