सतना : सरसों की फसल काट रहे किसान को आधा दर्जन लोगों ने घेरकर धमकाना शुरु कर दिया. यह देख जब किसान भागकर अपने घर पहुंचा तो लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया. हमले में किसान उसके माता पिता पत्नी और यहां तक की छोटी बच्ची के साथ भी मारपीट की गई.जिले के बरौंधा थाना अंतर्गत भियामऊ गांव के निवासी जगदीश कुमार कुशवाहा द्वारा थाने में लिखित शिकायत की गई है.
जिसके अनुसार वे अपने घर के पीछे स्थित खेत में सरसों की फसल काट रहे थे. इसी दौरान राजें्रद बहादुर सिंह, तिलकराज सिंह, मनोज सिंह, बोधराज सिंह श्रीमती सविता सिंह और प्रतिभा सिंह वहां पहुंच गए और जगदीश से गाली गलौच करने लगे. यह देख जगदीश फसल काटना छोड़ कर अपने घर की ओर चले गए. लेकिन यह भी लोग वहां भी पहुंच गए. गाली गलौच से मना करने पर सभी ने मिलकर लाठी डंछे और हंसिया से हमला कर दिया.
उक्त लोगों द्वारा जगदीश के साथ-साथ उनके माता पिता और पत्नी पर भी हमला कर दिया. इतना ही नहीं बल्कि जगदीश की पत्नी ने जब मारपीट का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उसकी बच्ची को गोद से उठाकर नीचे फेंक दिया. इसके साथ ही मोबाइल को भी तोड़ दिया. घायल सहित सहित परिजनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया. जहां पर जगदीश को भर्ती कर उपचार जारी है. इस घटना की थाने में लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है.
