सड़क हादसा: दो गंभीर, बेला चौकी पुलिस ने दिखाई तत्परता

सतना: नेशनल हाईवे-30 के केमार में तेज रफ्तार बाइक (क्रमांक MP48 MW 5847) सामने से आ रही सुपर कैरी वाहन (क्रमांक MP17 ZM 3697) से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही बेला चौकी पुलिस मौके पर पहुँची।

घटना स्थल पर 112 डायल के आरक्षक विकास चतुर्वेदी, चालक अखिलेश तिवारी और प्रधान आरक्षक ओमनारायण मिश्रा ने घायल दोनों व्यक्तियों को तत्काल राहत देते हुए संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा। जानकारी के मुताबिक बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Post

दक्षिणी यूनान के तट पर प्रवासियों से भरी एक नाव डूबने से कम से कम 18 लोगों की मौत

Sun Dec 7 , 2025
एथेंस, 07 दिसंबर (वार्ता) यूनान में क्रेते के दक्षिणी तट पर प्रवासियों से भरी एक नाव के पलट जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। यूनान के सार्वजनिक प्रसारक ईआरटी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह नाव द्वीप के दक्षिणी तट पर स्थित इरापेट्रा शहर […]

You May Like

मनोरंजन