शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का

मुंबई, 09 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा लुढ़क गया।

सेंसेक्स 259.82 अंक की गिरावट में 84,742.87 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 621.26 अंक (0.73 प्रतिशत) नीचे 84,481 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 93.45 अंक गिरकर 25,867.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 192.15 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की लुढ़ककर 25,768.40 अंक पर था।

सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। सबसे ज्यादा दबाव धातु, आईटी, ऑटो और रसायन समूहों पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक ने सबसे ज्यादा बनाया है। एयरटेल का शेयर फिलहाल बढ़त में है।

 

Next Post

जेलेंस्की की लंदन में बैठक

Tue Dec 9 , 2025
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटिश, फ्रांसीसी और जर्मन नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिका की शांति योजना पर चर्चा तेज हुई, नेताओं ने यूक्रेन पर दबाव न डालने को कहा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में लंदन में फ्रांस, जर्मनी […]

You May Like

मनोरंजन