राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटिश, फ्रांसीसी और जर्मन नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिका की शांति योजना पर चर्चा तेज हुई, नेताओं ने यूक्रेन पर दबाव न डालने को कहा।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में लंदन में फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका की शांति योजना पर चर्चा तेजी से आगे बढ़ रही है और पूरे घटनाक्रम को एक निर्णायक मोड़ बताया जा रहा है। बैठक का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन की स्थिति को मजबूत करना और प्रस्तावित शांति योजना में यूरोपीय देशों के योगदान पर विचार करना था, हालांकि अभी भी कई मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं।
