पांढुरना: दो दिन बाद ग्राम हिवरा पृथ्वीराम में अपने माता-पिता के घर वापस आई युवती की कुछ देर बाद ही मौत होने से ग्राम में सनसनी फैल गई,सूचना पर घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही की है,लेकिन रात अधिक होने से मृर्तिका के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है,रविवार को शव विछेद के बाद ही मौत का कारण का पता चल पाएंगा,वहीं इस घटना को लेकर ग्राम में अनेकों प्रकार की जन चर्चाओं का बाजार गर्म है।
नगरीय सीमा से लगे ग्राम हिवरा पृथ्वी राम में पति से अलग होने के बाद अपने पिता के घर ही रहीं थी,बताया जा रहा है कि वह दो दिनों से ग्राम में रहने वाली एक अन्य युवती के साथ कहीं गई थी,बीते रात्रि शनिवार को वापस घर लौटने के कुछ देर बाद ही इसकी मौत हो गई,सूचना पर घटना स्थल ग्राम पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही की है,रात अधिक होने से मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है,रविवार को पोस्टमार्टम बाद ही मृर्तिका के मौत का कारण स्पष्ट हो पाएंगा। बताया जा रहा है कि पति से अलग होने के बाद यह युवती शराब पीने की आदत हो गई थी,वहीं घटना को लेकर ग्राम में अनेकों प्रकार की जन चर्चाओं का बाजार गर्म है
