कमिश्नर एवं प्रभारी आईजी ने सरई एवं देवसर का किया भ्रमण

सिंगरौली: जिले के प्रवास पर आए हुए रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद एवं प्रभारी आई जी साकेत प्रकाश पाण्डेय के द्वारा राजस्व के अधिकारियों एवं पुलिस के अधिकारियों को होली एवं रमजान के त्यौहार में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए समन्वय बनाकर क्षेत्रों का भ्रमण करने का निर्देश दिया है।

ताकि जिले में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाया जा सके। कमिश्नर एवं प्रभारी आईजी ने सयुक्त रूप से ग्राम खड़ौरा, देवगवां, झखरावल, उमरहर, ईटार, सुपेला, धनहा अन्य ग्रामों का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर, एसपी, एसडीएम राजेश शुक्ला, अखिलेश सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

चटनिहा में मनचलों ने युवती के गले में लगे दुपट्टा को खींचकर घसीटा, युवती की हालत गंभीर

Tue Mar 11 , 2025
सिंगरौली: तीन मनचलों ने कुन्दवार चौकी क्षेत्र के चटनिहा में सड़क के किनारे खड़ी एक युवती का दुपट्टा खींच कर कुछ दूर तक घसीटते रहे। इस घटना में युवती के सिर के पीछे गंभीर चोट आई और बेहोश हो गई। जिसे देवसर में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।बताया […]

You May Like