वाटिका बनाम सुदेवा मुकाबला रहा ड्रा

नयी दिल्ली (वार्ता) डीएसए प्रीमियर लीग में आज यहाँ नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए रोमांचक मुकाबले में वाटिका एफसी ने सुदेवा एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोक कर महत्वपूर्ण अंक झटक लिए।

सुदेवा के लिए गोल संखिल डरपोल ने और वाटिका की ओर से जवाबी गोल कुशाग्र कक्कर ने जमाया ।

दिन के पहले मुकाबले में अंक तालिका में टॉप पर चल रहे सीआई एस एफ ने फिसड्डी यूनाइटेड भारत एफसी को बमुश्किल 2-1 से हराया। वाटिका के गोल कीपर यश कुलकर्णी औऱ सी आई एस एफ के मोहम्मद खालिद को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। सी आई एस एफ के गोल मोहम्मद खालिद और शक्तिनाथ ने किए। पराजित यूनाइटेड भारत का गोल जहाँ ने किया।

वाटिका और सुदेवा के बीच खेला गए मैच में लक्ष्यविहीन खेल ज्यादा हुआ। शुरुआत में दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन अंतिम तीस मिनट में कुछ बेहतरीन मूव बने, जिन पर दो गोल पड़े। वाटिका के गोली यश की गलती का फायदा उठाते हुए संखिल डरपोल ने 68 वें मिनट में सुदेवा को बढ़त दिलाई लेकिन लम्बी सीटी से कुछ पहले कुशाग्र ने अमित थापा के नपेतुले पास पर दमदार गोल जमा कर सुदेवा के अरमानों पर पानी फेर दिया ।

Next Post

एफआईएच हॉकी प्रो लीग में जर्मनी ने भारत को 4-1 से हराया

Wed Feb 19 , 2025
भुवनेश्वर, (वार्ता) मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी ने मंगलवार को पुरुष एफआईएच हॉकी प्रो लीग के रोमांचक मुकाबले में भारत को 4-1 से हरा दिया। आज यहां भुवनेश्वर के प्रतिष्ठित कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में जर्मनी के लिए फ्लोरियन स्पर्लिंग ने (सातवें) मिनट, थिएस प्रिंज ने (14वें) मिनट, […]

You May Like