तालाब में उतराता मिला लापता व्यक्ति का शव

सतना। मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक व्यक्ति का शव जलाशय में उतराता मिला। यह व्यक्ति मंगलवार सुबह से लापता था। मृतक की पहचान रजनीश मिश्रा (45) के रूप में हुई है। वह सेमरिया का रहने वाला था।

परिजनों ने बताया कि रजनीश मिश्रा मंगलवार सुबह अपने घर से निकले थे। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों और मछली पकड़ने वालों ने जलाशय में शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। मौत के सही कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रजनीश मंगलवार सुबह से लापता थे। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Next Post

दो वार्ड में 84.67 लाख के कार्य से सुदृढ़ होगी जल निकासी व्यवस्था

Fri Sep 11 , 2026
सतना। नगर पालिक निगम सतना द्वारा शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में वार्ड क्रमांक 40 एवं 41 में ₹84.67 लाख की लागत से नाली निर्माण एवं नाली कवर कार्य कराया जाएगा। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उक्त विकास कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन […]

You May Like

मनोरंजन