ट्रेनों में चोरी करने वाले 2 आरोपी दबोचे, 2 लाख 16 हजार के मोबाइल जब्त

ग्वालियर: ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। इनमें से रेलवे प्लेटफार्म नंबर 2 से 5 हजार रूपये, एटीएम और अन्य दस्तावेजों के चोरी का मामला दर्ज किया गया था। अनुराग निवासी ग्वालियर ने शिकायत की थी कि बुन्देलखंड एक्सप्रेस में पर्स से 5 हजार रूपये, एटीएम कार्ड और अन्य कागजात अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर लिया गया था।

जीआरपी की टीआई बबीता काठेरिया को चैकिंग में कामयाबी मिली। चैकिंग में 2 आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी गोर्वधन आदिवासी 26, निवासी बिरलानगर के कब्जे से 1100 रूपये और चोरी के 8 मोबाइल जिनकी अनुमाति कीमत लगभग एक लाख 7 हजार रूपये के बरामद किये गये हैं। दूसरे आरोपी नंदकिशोर जगा निवासी मुरैना को गिरफ्तार किया गया है।

इसके कब्जे से 900 रूपये 7 मोबाइल बरामद किये गये हैं जिनकी कीमत 1 लाख 7 हजार रूपये कीमत आंकी गयी है। इन दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 16 हजार रूपये का सामान बरामद किया गया है।

Next Post

वन क्षेत्र में अवैध खेती पर वन विभाग की कार्रवाई, कोलारस में वन भूमि जोतता मिला ट्रैक्टर

Wed Sep 24 , 2025
शिवपुरी: जिले के कोलारस वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर अवैध खेती करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया। जैसे ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची, चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह घटना करमई गांव के पास सुनाज […]

You May Like