वन क्षेत्र में अवैध खेती पर वन विभाग की कार्रवाई, कोलारस में वन भूमि जोतता मिला ट्रैक्टर

शिवपुरी: जिले के कोलारस वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर अवैध खेती करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया। जैसे ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची, चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

यह घटना करमई गांव के पास सुनाज वीट के कंपार्टमेंट क्रमांक 1228 की है। बीट प्रभारी अभय यादव की सूचना पर रेंजर गोपाल जाटव और डिप्टी रेंजर वीरेंद्र परसेडिया ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और उसे कोलारस रेंज कार्यालय में खड़ा कराया गया है। फिलहाल ट्रैक्टर के मालिक और अवैध रूप से जमीन जोतने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

Next Post

निगम आयुक्त ने किया सब्जी मंडी खटकहाई बाजार का निरीक्षण

Wed Sep 24 , 2025
रीवा:निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे द्वारा सब्जी मंडी खटकहाई बाजार का निरीक्षण किया गया. भ्रमण के दौरान आयुक्त ने व्यापारियों को दुकान के बाहर सामान न रखने तथा सडक़ पर अतिक्रमण न करने की समझाइश दी. उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपने-अपने दायरे में व्यापार करें, ताकि आवागमन सुगम रहे […]

You May Like