फुटपाथ से 5 डंपर सामग्री और 71 वाहन जब्त

इंदौर: नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण, अवैध कब्जे हटाने और फुटपाथ पर खड़े वाहन जब्त किए.हाईकोर्ट में यातायात जाम और बेतरतीब तरीके से सड़कों और फुटपाथ पर कब्जे को लेकर प्रशासन की खिंचाई हुई थी. नगर निगम और प्रशासन के दल ने झोन क्रमांक 11 के आरएनटी मार्ग, रीगल चौराहा से छावनी चौराहा, छावनी चौराहा से सपना-संगीता टावर चौराहा तक की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त किया.

यह संयुक्त कारवाई शहर में लगातार यातायात जाम होने की स्थिति को लेकर की गई है. आरएनटी मार्ग ,छावनी चौराहा, छावनी से सपना-संगीता टावर चौराहे तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथों पर कई दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर निजी उपयोग की सामग्री जैसे टेबल, स्टैंड, बैनर, फोल्डिंग आदि वस्तुएं रखकर कब्जे कर लिए थे.

इस कारण पैदल चलने वालों को असुविधा हो रही थी. प्रशासन की टीम ने उपरोक्त सड़कों पर मुहिम चलाकर पांच दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाया. साथ ही फूटपाथ पर खड़े 51 टू व्हीलर वाहन और 5 डंपर सामग्री जब्त करने की कारवाई की.
एयरपोर्ट क्षेत्र में 20 बाइकें जब्त
इसके साथ ही एयरपोर्ट क्षेत्र में भी सड़क किनारे नो पार्किंग स्थल पर खड़ी की गई 20 से अधिक बाइक भी जब्त की. आम नागरिकों की सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई सतत जारी रहेगी.

Next Post

150 करोड़ की जमीन का प्रशासन ने वापस लिया कब्जा

Tue Jul 29 , 2025
इंदौर: प्रशासन ने खेड़ापति हनुमान मंदिर की जमीन का कब्जा वापस ले लिया. कब्जा लेने की कारवाई करने के पूर्व राजस्व अधिकारियों ने जमीन के नामांतरण निरस्त कर राजस्व रिकार्ड में सरकारी जमीन दर्ज करवाई. बताया जाता है कि उक्त जमीन बाजार मूल्य करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए है.आज जिला […]

You May Like