
देवास। देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चोइथराम हॉस्पिटल पहुंचकर हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से भी घटना की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई।
देवास के टोंककला क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट और आगजनी की घटना में कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद प्रशासन और राहत दल लगातार बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
