जेलेंस्की और नाटो महासचिव के बीच वार्ता

कीव 23 अगस्ता (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रुटे से यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी के विषय में उनकी बात हुई है।

श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि शुक्रवार को हुई बातचीत का उनका उद्देश्य उत्तरी अटलांटिक संधि के अनुच्छेद 5 के समान कोई सुरक्षा गारंटी प्राप्त करना है।

उन्होंने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने बयान में कहा, “हमें जो परिणाम प्राप्त करना है वह यह है कि एक स्पष्ट ढाँचा हो कि कौन से देश ज़मीन पर हमारी सहायता करेंगे, कौन हमारे आकाश की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार होगा, कौन समुद्र में सुरक्षा की गारंटी देगा और यूक्रेन का समर्थन करेगा।” उन्होंने कहा कि गारंटी में सहयोगी देशों से यूक्रेनी सेना को वित्तपोषण भी शामिल होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा गारंटी के संदर्भ में यूरोप और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है।

श्री ज़ेलेंस्की और श्री रूटे ने नाटो और अमेरिका द्वारा प्रस्तावित यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति के साथ ही ही रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए संयुक्त प्रयासों के विषय में भी चर्चा की।

 

Next Post

ईरान और पाकिस्तान से 1693 अफगान शरणार्थी परिवार स्वदेश लौटे

Sat Aug 23 , 2025
काबुल, 23 अगस्त (वार्ता) अफगानिस्तान के 1693 शरणार्थी परिवार हाल ही में पड़ोसी देश पाकिस्तान और ईरान से स्वदेश लौट आये हैं। शरणार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित उच्चायोग ने शनिवार को बताया कि इन शरणार्थियों में 6202 लोग शामिल हैं। ये शरणार्थी पश्चिमी हेरात प्रांत में इस्लाम […]

You May Like