आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक जिला आलीराजपुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी जोबट आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों / स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नानपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
थाना नानपुर के अपराध क्रमांक 145/2024 धारा 279, 337, 338 भादवि में 3 साल से फरार चल रहे फरारी वारंटी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार वारंटी का विवरण :-
नाम – वसीम पिता गुलाम मोहम्मद खत्री, उम्र 35 साल, निवासी – गायत्री नगर, बडोली, जिला – तापी (गुजरात)
उल्लेखनीय है कि आरोपी उक्त अपराध में माननीय न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा फरारी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी वारंट जारी होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था और अपना ठिकाना बदल-बदल कर गुजरात में रह रहा था।
थाना प्रभारी नानपुर को तकनिकी विश्लेषण पर उक्त वारंटी की गुजरात के बडोली में होने की जानकारी मिली उक्त आधार पर तत्काल थाना नानपुर से एक पुलिस टीम गठित कर गुजरात के बडोली रवाना की गई, जहाँ से घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका :-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नानपुर निरी. राजेश डावर,प्रधान आरक्षक संजय मंडलोई, प्र. आर. बलवंत वसुनिया एवं सायबर टीम प्रधान आर. दिलीप व प्रमोद की सराहनीय भूमिका रही।
