विद्युत मोटर ठीक होने जा रही भोपाल, मोटर फूंकने पर 4 दिन से बंद थी घोड़ापछाड़ से सप्लाई

ब्यावरा: पेयजल सप्लाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति नगर में कितनी गंभीरता बरती जा रही है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ब्यावरा, कुशलपुरा या फिर घोड़ापछाड़ नदी पर नपा के पेयजल सप्लाई में लगी कोई विद्युत मोटर में खराबी आ जाती है तो उसको मरम्मत के लिए भोपाल ले जाया जा रहा है, इसमें कितना समय और पेयजल सप्लाई में विलंब हो रहा है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. इससे पेयजल सप्लाई व्यवस्था और अधिक लड़खड़ा रही है.

नपा केअनुसार पेयजल सप्लाई के कार्य में लगी विद्युत मोटरों में खराबी आने, मेंटेनेंस कार्य का ठेका करीब दो माह पूर्व भोपाल निवासी ठेकेदार का हुआ है. ऐसे में कोई विद्युत मोटर में खराबी आ जाती है तो उसकी मरम्मत के लिए खराब मोटर का वाहन द्वारा भोपाल ले जाया जाता है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भोपाल आने-जाने में कितना समय लग जाता है और पेयजल सप्लाई व्यवस्था को सुचारु करने में कितना विलंब होता है.

पूर्व एकाएक फुंक गई. इससे नगर में आने वाली पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप्प हो गई.नपा ने थमाया नोटिस नपा के अनुसार भोपाल निवासी ठेकेदार को नोटिस देते हुए कहा है कि वह खराब विद्युत मोटरों को स्थानीय स्तर पर ही दुरस्त करने की व्यवस्था करें. यदि ठेकेदार द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो नपा द्वारा इसको लेकर आगे की कार्यवाई की जाएगी. सब इंजीनियर राहुल गुप्ता के अनुसार नपा द्वारा खराब विद्युत मोटरों को स्थानीय स्तर पर ही ठीक करने ठेकेदार को नोटिस दिया गया है. बिजली कटौती भी कारण नगर में पेयजल सप्लाई आये दिन गड़बड़ा जाती है. विद्युत मोटर फुंकने आदि तकनीकि कारणों के चलते सप्लाई प्रभावित होती है तो वर्तमान में बिजली कटौती के कारण भी पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है. बिजली सप्लाई सुचारु नहीं रहने से
पेयजल संकट गहराया
घोड़ापछाड़ नदी से पेयजल की सप्लाई होकर बखतपुरा टंकी एवं बस स्टेण्ड स्थित पानी टंकी में पहुंचता है. किंतु विद्युत मोटर फुंक जाने से चार दिन से घोड़ापछाड़ से नगर में पेयजल सप्लाई नहीं हो सकी. इससे अपना नगर, तुलसी नगर, शिवाजी नगर, रेलवे स्टेशन रोड, बखतपुरा सहित कई क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई हुए पांच दिन तक हो गये है. सोमवार की रात्रि को भोपाल से खराब विद्युत मोटर ठीक होकर आने के बाद उन्हें जलालपुरा इंटकवेल पर शिफ्ट किया. तत्पश्चात पेयजल सप्लाई बहाल हो सकी.
पेयजल सप्लाई में व्यवधान पहुंचता है.

Next Post

तमीम इकबाल ने बीसीबी चुनावों से नामांकन लिया वापस

Wed Oct 1 , 2025
ढाका 01 अक्टूबर (वार्ता) बंगलादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने छह अक्टूबर को होने वाले बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के चुनाव से अपनी बुधवार को उम्मीदवारी वापस ले ली है। बाए हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने आज औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र वापस लेने के लिए बीसीबी […]

You May Like