आरपीएफ ने सुरक्षित लौटाया लैपटॉप बैग

जबलपुर: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जबलपुर ने ‘मिशन अमानत’ के तहत तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री का करीब 65 हजार मूल्य का खोया हुआ लैपटॉप बैग महज कुछ घंटों में खोजकर उसे सुरक्षित लौटा दिया। विशाखापट्टनम निवासी विश्वनाथ ओखराज भोपाल जाने के लिए जबलपुर स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन विलंब से होने के कारण वे स्टेशन परिसर के बाहर सो गए।

नींद खुलने पर उनका लैपटॉप बैग गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिलने पर उन्होंने आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर एएसआई धीरज कुमार को सूचना दी।सूचना मिलते ही आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और प्लेटफॉर्मों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के इटारसी छोर पर एक लावारिस बैग मिला, जिसे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए आरपीएफ पोस्ट लाया गया।
सुरक्षित मिला सामान
जांच में बैग के भीतर एचपी कंपनी का लैपटॉप, दो चार्जर, कपड़े और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान सुरक्षित मिला। पहचान और सत्यापन के बाद बैग उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया। अपना कीमती सामान वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना करते हुए भारतीय रेल का आभार व्यक्त किया।

Next Post

राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

Mon Jul 27 , 2026
इंदौर: राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जांच में युवक की ट्रेन से टकराकर मौत होना सामने आया है. जीआरपी ने मर्ग कायम कर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं. स्टेशन अधीक्षक इंदौर की […]

You May Like