रूस ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को बताया ‘अकल्पनीय’

मास्को, 20 जून (वार्ता) रूस ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की किसी भी संभावित बातचीत का समर्थन करने से इनकार करने के साथ ही ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के प्रयासों को “अस्वीकार्य” बताया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ‘स्काई न्यूज’ के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही।

श्री पेसकोव ने कहा, “यह अकल्पनीय है, और इस बारे में बात करना भी सभी के लिए अस्वीकार्य होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण है और यह न उस केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए खतरनाक है।” उन्होंने कहा कि कोई भी अतिरिक्त भागीदार तनाव को और बढ़ाएगा, जो कि वाशिंगटन द्वारा इजरायल को प्रत्यक्ष सैन्य सहायता प्रदान करने की संभावनाओं का परोक्ष संदर्भ मेें था। हालांकि श्री पेसकोव ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि खामेनेई की हत्या होने पर रूस क्या कार्रवाई करेगा, इसके बजाय उन्होंने कहा कि यह “ईरान के अंदर से” कार्रवाई को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा, “इससे ईरान के अंदर चरमपंथी भावनाएँ पैदा होंगी और जो लोग (खामेनेई की हत्या) के बारे में बोल रहे हैं, उन्हें इसे ध्यान में रखना चाहिए। वे भानुमती का पिटारा खोल देंगे।”

संघर्ष को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता करने के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रस्तावों को अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अस्वीकार कर दिया है। ट्रम्प ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति से कहा था कि “उन्हें अपने संघर्ष” की मध्यस्थता करनी चाहिए। उनका इशारा युक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध से था।

श्री पेसकोव ने इस बात से इनकार किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के शब्द अपमानजनक थे। उन्होंने कहा, “हर किसी की एक अलग भाषा होती है। राष्ट्रपति ट्रम्प के बोलने का अपना अनूठा तरीका और अपनी अनूठी भाषा है। हम काफी सहिष्णु हैं और उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारे प्रति सहिष्णु होगा।”

 

Next Post

मानसून मध्यप्रदेश में सक्रिय, लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना

Fri Jun 20 , 2025
भोपाल, 20 जून (वार्ता) दक्षिण पश्चिम मानसून इसी सप्ताह मध्यप्रदेश में प्रवेश के साथ अब राज्य के सभी जिलों में पहुंच गया है और इसके प्रभाव से पूरे राज्य में बाछल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल, रीवा, […]

You May Like