उज्जैन: पंवासा स्थित पांड्याखेड़ी में शुक्रवार रात 10.30 बजे मुस्लिम पक्ष के दर्जनभर से अधिक युवकों हथियार लहराते हुए उपद्रव किया और 2 लोगों पर तलवार से हमला किया। इस बीच जमकर पथराव हुआ। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। रात में ही 6 से 7 उपद्रव करने वालों को दबोच लिया गया।
जानकारी सामने आई है कि पुरानी रंजीश को लेकर रात में कुछ मुस्लिम युवक हथियार लेकर निकले और पंड्याखेड़ी में उपद्रव मचाने लगे। इस दौरान घर के बाहर बैठे नारायणसिंह पंवार 50 वर्ष पर तलवार से हमला किया। बीच-बचाव में नारायण का भाई रघुवीर आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। तनाव बढ़ता देख क्षेत्रवासी भी एकत्रित हो गये और दोनों और से ईंट-पत्थर चलने लगे।
पूरे क्षेत्र में अफरा-तफारी का महौल बन गया। 2 पक्षों के बीच विवाद होने पर वरिष्ठ अधिकारी और 2 थानों के साथ पुलिस लाईन का बल मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उपद्रव में गफ्फार, जमीर लाला, भूरा लाला के घर से पथराव किया गया था। वहीं मारपीट में कादर, सलमान, शादाब, और अन्य शामिल थे। पुलिस ने मामला शांत करने के बाद घायल नारायण के परिवार की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर उपद्रव करने वालों की रात में ही धरपकड़ शुरू की और करीब आधा दर्जन युवको को हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ कर साथियों की जानकारी प्राप्त हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
