रीवा:अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा में छात्र संगठनों के साथ कथित भेदभाव, परीक्षा एवं परिणामों में देरी और अन्य अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा था.सोमवार को कुलपति एनएसयूआई प्रतिनिधि मंडल के बीच बैठक हुई, जिसमें मांगों की निष्पक्ष जांच और कार्यवाही का आश्वासन दिया गया. लिहाजा आगामी प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय में में व्याप्त विभिन्न अनियमिताओं को प्रमुखता से उठाया गया था.
इनमें एनएसयूआई को शंभूनाथ सभागार में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिलने, जबकि एबीवीपी को कार्यक्रम की अनुमति दिए जाने, विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों के साथ समान व्यवहार किए जाने, परीक्षाओं एवं परीक्षा परिणामों में देरी, अतिथि विद्वानों की नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक एवं वित्तीय मामलों की निष्पक्ष जांच कराए जाने जैसी मांगें शामिल हैं. एनएसयूआई जिला पंकज उपाध्याय ने कुलपति से मुलाकात की. मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही जांच के साथ कार्यवाही का भी आश्वासन दिया गया है.
