नए सत्र से अब सभी सरकारी स्कूलों में होगी एक जैसी यूनिफॉर्म

ग्वालियर: नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सांदीपनि विद्यालयों की तर्ज पर सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की गणवेश एक ही रंग और डिजाइन की होगी। इस बार स्कूल शिक्षा विभाग सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को राशि के बदले गणवेश तैयार कराकर देगा। अभी केवल सांदीपनि विद्यालयों में ही अलग रंग की चेक डिजाइन गणवेश दी जाती थी, जबकि अन्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था थी।

अब पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एक समान रंग और डिजाइन की गणवेश उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक सरकार पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को गणवेश सिलवाने के लिए प्रति विद्यार्थी 600 रुपये की नकद सहायता राशि देती थी। यह राशि दो गणवेश के लिए दी जाती थी, जिस पर हर साल करीब 350 करोड़ रुपये का खर्च आता था। नई व्यवस्था के तहत नकद राशि बंद कर दी जाएगी और विभाग के स्तर से गणवेश की खरीदी कर उसे विद्यार्थियों में वितरित किया जाएगा।

स्व सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किया जाएगा- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गणवेश की केंद्रीकृत खरीदी की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी और गणवेश तैयार करने का काम स्व-सहायता समूहों को सौंपा जाएगा। इससे एक ओर जहां विद्यार्थियों को समय पर एक जैसे कलर और डिजाइन का गणवेश मिलेगा। वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर स्व-सहायता समूहों को रोजगार भी प्राप्त होगा।

Next Post

सांसद भारत सिंह ने किया सचिन तेंदुलकर मार्ग का निरीक्षण, डीपीआर और टैंडर कराकर दिए निर्माण के निर्देश

Sat Jan 31 , 2026
ग्वालियर: लंबे समय से टूटा-फूटा पड़ा सचिन तेंदुलकर मार्ग एक बार फिर से चकाचक होगा। अब स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि ढाई किलोमीटर लंबे इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग बनाएगा। जहां ढलान हैं, वहां जल भराव न हो, इसलिए उतने हिस्से मेें सीसी बनाई जाएएगी। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने […]

You May Like