पूर्व सरपंच ने लगाई फांसी

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम डूंडी मेें पूर्व सरपंच ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक संतोष कुमार पटैल 42 वर्ष निवासी ग्राम डूंडी सिहोरा ने सूचना दी कि वह खेती किसानी करता है मंझला भाई बाबूलाल पटैल 40 वर्ष अलग मकान में रहता था जो चार दिन पहले घर आया था मंगलवार को बाबू लाल पटैल के घर के पास बगीचा में घूमता रहा इसके बाद रामदुलारे उपाध्याय के खेत में लगे नीम के पेड़ से भाई ने फांसी लगा ली। मृतक पूर्व सरपंच है, मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

तीन दुकानों में हुई चोरियों का खुलासा, दो गिरफ्तार

Wed Sep 3 , 2025
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में तीन दुकानों में हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से दो लाख पच्चास हजार रूपये का सामान जब्त किया गया। टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि सगडा में घेराबंदी कर राम प्रसाद उर्फ राजकुमार काछी […]

You May Like