
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में तीन दुकानों में हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से दो लाख पच्चास हजार रूपये का सामान जब्त किया गया।
टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि सगडा में घेराबंदी कर राम प्रसाद उर्फ राजकुमार काछी 45 वर्ष निवासी गली नम्बर 03 काली मंदिर के पास उजारपुरवा लार्डगंज को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर राम प्रसाद उर्फ राजकुमार काछी ने अपने साथी रिंकू के साथ मिलकर तिलवारा में 3 जगह एवं पूर्व में अन्य जगहो पर नकबजनी करना स्वीकार करते हुये चुराया हुआ सामान एवं नगदी रूपये आपस में बांट लेना बताते हुये अपने अपने घरो में चुराया हुआ सामान रखना बताया। साथी रिंकू उर्फ अरशद पिता शेख अहमद 36 वर्ष निवासी प्रेमनगर थाना गढा को अभिरक्षा में लेते हुये दोनों आरोपियों की निशादेही पर चुराया हुआ माल जब्त किया गया। दोनों आरोपी शातिर अपराधी प्रवृत्ति के है। आरोपी रामप्रसाद उर्फ राजकुमार के विरूद्ध चोरी, मारपीट के 24 अपराध एवं रंकू उर्फ अरशद के विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास , चोरी के 4 अपराध दर्ज है।
